जाति उन्मूलन – मज़दूर वर्गीय दृष्टिकोण

Thumbnail
Image


रविवार 28 जून को, आज़ाद नगर सेक्टर 24 फ़रीदाबाद स्थिति कोचिंग सेंटर में ‘जाति उन्मूलन – मज़दूर वर्गीय दृष्टिकोण’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें फ़रीदाबाद के साथियों के अलावा ‘जाति उन्मूलन मंच और चार्वाक’ के कार्यकर्ता कॉमरेड नन्हे लाल ने ग्रेटर नॉएडा से तथा क्रांतिकारी मज़दूर मोर्चा की एनसीआर सांगठनिक इकाई के कार्यकर्ता कॉमरेड बलबीर सिंह मलिक ने गुड़गांव से आकर कार्यक्रम में अपने विचार रखे. विचार गोष्ठी में कामरेड्स सत्यवीर सिंह, मुकेश असीम, नरेश, रमेश शेओरान, चंदन कुमार, मुकेश कुमार तथा विनोद कुमार ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड चंदन कुमार ने किया. विचार गोष्ठी में फ़ैसला लिया गया कि इस विषय पर फ़रीदाबाद में अनेक जगह तथा बाहर भी जहाँ संभव होगा, ऐसी विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी तथा जाति उन्मूलन को अपने राजनीतिक कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा बनाया जाएगा.

About क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा

Copyright © 2026 . All rights reserved.