दिमागी नक्सल - 2

रणवीर सिंह

· 1 min read
Thumbnail


भयभीत मुल्क ही अच्छा था, भयमुक्त समाज ने डरा दिया;

उम्रदराज गुमसुम बैठे रहे, नौजवानों ने सिस्टम हिला दिया।

दिल्ली भ्रमण का स्वागत था, जंतर मंतर क्यों सारे चले गए;

सिर्फ छ: घंटे का धरना था, फिर छत्तीस दिन क्यों निकल गए।

क्या क्या न किया मजबूरी में, दिन छुपते छुपाते निकालने पड़े;

जवाब क्या देते बीस जुलाई का, आखिर हथियार डालने पड़े।

मुश्किल से झेले बड़े युवा, अब क्या करें आ गई नन्हों की फौज;

मीम बन रहा मजाक उड़ रहा, जाने कहाँ गई वो दशकों की मौज।

जब चारों तरफ से घिर ही गए, सोचा क्यों न फिर से कुछ नया गढ़ें;

कुछ न कुछ तो कहना ही था, सोचा कुछ भी कहके बस आगे बढ़ें।

आलोचना तेरे कितने नाम: टुकड़े टुकड़े, परजीवी, अर्बन नक्सल;

देशद्रोह, विदेशी साजिश, भटके हुए व फिलहाल दिमागी नक्सल।



About रणवीर सिंह

Copyright © 2026 . All rights reserved.